हरियाणा के बहुचर्चित “मनीषा प्रकरण” पर सीएम सैनी का बड़ा बयान

हरियाणा के बहुचर्चित मनीषा प्रकरण पर सीएम सैनी का बड़ा बयान

हरियाणा के भिवानी में महिला टीचर प्रकरण ने नया रुप धारण कर लिया है, मनीषा की मौ+त से लगातार ब+वा+ल जारी है। परिजनों ने ह+त्या का आरोप लगाया है और उसके अं+ति+म  सं+स्का+र से इनकार कर दिया है। वहीं भिवानी और चरखी दादरी में तीन दिन के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। महिला टीचर प्रकरण को लेकर जिले में बात बढ़ती ही जा रही है, “मनीषा के पिता संजय ने कहा कि मेरी बेटी कभी आ+त्म+हत्या नहीं कर सकती। मुझे उस पर विश्वास ,मुझे मेरी बेटी के लिए न्याय चाहिए” वहीं जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों ने सभी रास्तों को पेड़ और पत्थर डालकर  बंद कर दिया। मनीषा प्रकरण को अब सीएम नायाब सिंह सैनी ने अपने हाथों में ले लिया है, और सीएम सैनी का बयान आया कि अब इसकी सीबीआई जांच होगी, देर रात मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसका एलान किया। सीएम सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कि’भिवानी की हमारी बेटी मनीषा और उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार तथा पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहे हैं। मैं स्वयं लगातार इस मामले की रिपोर्ट ले रहा रहा हूं। परिवार की मांग के आधार पर हरियाणा सरकार निष्पक्ष जांच के लिए इस केस को सीबीआई को सौंपने जा रही है। इस मामले में पूरा न्याय या जाएगा।’ रिपोर्ट न्यूज पिडीया 24