चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से राज्य के लाखों लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 1884 करोड़ रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के माध्यम से एक क्लिक में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी है।
डीबीटी के माध्यम से खातों में भेजी राशि
इस राशि में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांगजन भत्ता और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन शामिल हैं। इसके अलावा दयालु योजना के तहत सहायता राशि और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को फसल का मुआवजा भी उनके खातों में ट्रांसफर किया गया है।
सरकार की ओर से आढ़तियों को दिया जाने वाला अतिरिक्त कमीशन भी आज सीधे उनके बैंक खातों में जमा कराया गया।
राज्य सरकार का कहना है कि डीबीटी प्रणाली के जरिए पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सरकार की सहायता बिना किसी देरी और बिचौलियों के सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचे।
सरकार के अनुसार इस पहल से लाखों परिवारों को आर्थिक सहायता समय पर मिल रही है और लोगों का सरकारी योजनाओं पर भरोसा भी मजबूत हो रहा है। हरियाणा सरकार अब सीधे जनता से जुड़ी है औऱ जनता के बातों को समझ रही है।
Top Tags