CM सैनी ने गुरुद्वारा श्री चोला साहिब, डेरा बाबा नानक पहुंचकर माथा टेका

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को ऐतिहासिक कस्बा डेरा बाबा नानक स्थित गुरुद्वारा चोला साहिब  पहुंचे।  मुख्यमंत्री ने जोड़ मेले के पहले दिन श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र अंग वस्त्र चोला साहिब, बहन नानकी के रुमाल और हरी सिंह नलूया के दोशालों के दर्शन किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नतमस्तक होकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के लिए रुमाला साहिब और फूलों के गुलदस्ते भेंट किए। उनके दर्शन के बाद प्रबंधकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के इंचार्ज  रविकरण सिंह काहलों सहित पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे स्वयं को खुशनसीब मानते हैं कि आज उन्होंने पहली बार चोला साहिब जी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक आध्यात्मिक अनुभव और आशीर्वाद का अवसर है।  मुख्यमंत्री ने जोड़ मेले के पहले दिन श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र अंग वस्त्र चोला साहिब, बहन नानकी के रुमाल और हरी सिंह नलूया के दोशालों के दर्शन किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नतमस्तक होकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के लिए रुमाला साहिब और फूलों के गुलदस्ते भेंट किए। उनके दर्शन के बाद प्रबंधकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के इंचार्ज  रविकरण सिंह काहलों सहित पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे स्वयं को खुशनसीब मानते हैं कि आज उन्होंने पहली बार चोला साहिब जी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक आध्यात्मिक अनुभव और आशीर्वाद का अवसर है।