CM सैनी गुरुग्राम में दो दिवसीय प्री-बजट सत्र में पहुंचे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज यानि मंगलवार को गुरुग्राम पहुंचे,

जहां उनकी उपस्थिति में हरियाणा विजन 2047 के तहत प्री-बजट कंसल्टेशन का पहला सत्र शुरू हुआ।

CMसैनी दो दिवसीय प्री बजट मंथन कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे है। इस अहम सत्र में राज्य के दीर्घकालिक विकास रोडमैप और आगामी बजट की प्राथमिकताओं पर मंथन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के विकास, आर्थिक सुदृढ़ता  और जनकल्याण से जुड़ी प्राथमिकताओं पर गहन विचार विमर्श करना है।

इस प्री-बजट कंसल्टेशन सत्र में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी समेत विभिन्न सेक्टर्स के प्रतिनिधियों ने भी सत्र में भाग लिया और अपने सुझाव रखे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा विजन 2047 का उद्देश्य राज्य को आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है।

इसके लिए सभी हितधारकों की भागीदारी जरूरी है, ताकि विकास से जुड़ी योजनाएं जमीनी जरूरतों के अनुरूप तैयार की जा सकें।