मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को बतौर वित्त मंत्री अपना दूसरा बजट पेश कर रहे हैं. बजट सत्र का आज सातवां दिन है
इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पगड़ी पहनकर पहुंचे हैं. उनका सदन में सत्तापक्ष के विधायकों ने जो बोले सत श्री अकाल के साथ सत्कार किया.
इस बजट आकार में करीब 2.15 लाख करोड़ रुपये है. विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू हुई और इस दौरान सीएम सैनी ने कई बड़े ऐलान किए.
उन्होंने महिलाओं को 2100 रुपये देने की योजना का विस्तार किया है.
बजट सत्र में कई बड़े योजनाओं का ऐलान
1- मुख्यमंत्री सैनी बजट भाषण में कहा कि इस बार का बजट आम जनता, महिलाओं, किसानों और उद्योगों पर फोकस किया गया है.
2-इस दौरान कुंडली तक मेट्रो लाइन का विस्तार करने की मंजूरी दी गई है. उन्होने कहा खाटू श्याम समेत कई धार्मिक स्थलों तक बसें चलाने के प्रस्ताव दिया गया है.
3- हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 फरवरी 2026 में 15 वें वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार करों में 24.52 प्रतिशत की वृद्धि है जो कि देश के 28 राज्यों में सबसे अधिक है. इस वर्ष राजस्व का 14.2 प्रतिशत केंद्रीय करों से प्राप्त होगा.
4-CM सैनी ने 2000 नए बीटा बूथ खोलने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इसमें स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इन बूथों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 20% आरक्षण दिया जाएगा।
5-किसानों के लिए CM सैनी ने घोषणा की कि प्रदेश में 7 नए पशु औषधालय और 4 नए राजकीय पशु अस्पताल खोले जाएंगे। हिसार में ₹30 करोड़ की लागत से हरियाणा पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान केंद्र बनेगा। देसी कपास की खेती की प्रोत्साहन राशि ₹3,000 से बढ़ाकर ₹4,000 प्रति एकड़ की जाएगी।
6-मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विकास विभाग के लिए अपने बजटीय भाषण में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 में हरियाणा के सभी नागरिकों में स्वस्थ जीवन शैली और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए ‘फिट हरियाणा अभियान’ शुरू किया जाएगा, जिसका शुभारंभ 30 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।
7-250 विद्यालयों को CM (EEE) विद्यालयों के रूप में विकसित किया जाएगा।
8-हरियाणा दिवस 1 नवंबर, 2026 तक सभी राजकीय विद्यालयों में डबल डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ₹200 करोड़ का प्रावधान।
9- हरियाणा के शहरों में 150 किमी लंबी सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी।
10-किसानों के लिए भी CM नायब सिंह सैनी ने बड़े ऐलान किए।
11-भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम सहित अन्य जिलों में अतिरिक्त 1.40 लाख एकड़ लवणीय भूमि को खेती योग्य बनाया जाएगा।
12-किसानों के लिए “हरियाणा एग्री डिस्कॉम” नाम से तीसरी बिजली कंपनी बनेगी। 5084 कृषि फीडर और 7.12 लाख उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली।
Top Tags