सोनीपत के राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में आज वीर कुशाल सिंह के 350वें बलि/दान दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और वीर शहीद कुशाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक महिपाल ढांडा और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने वीर कुशाल सिंह के बलिदान और शौर्य की गाथा को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
बतादें आज हरियाणा के सोनीपत में दो स्टेट लेवल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है
वही CMसैनी मुरथल विश्वविद्दायलय में आयोजित होने वाले सहकारिता सप्ताह के शुभांरभ कार्य़क्रम मे सीएम सैनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए पहुंच चुके है सीएम सैनी पहले राई में बलिदान दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिरकत कर रहे है. राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में आयोजित यह कार्यक्रम देशभक्ति से भरा हुआ रहा। मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार लगातार सहकारिता के क्षेत्र मे नई पहल कर रही है।
Top Tags