CM सैनी ने बजट सत्र में भारत रत्न “डॉ भीमराव अंबेडकर” को श्रद्धांजलि दी

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया। यह बजट सत्र 18 मार्च तक चलेगा। सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुई। वही हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् से हुई। गवर्नर प्रोफेसर असीम घोष को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन कर विधानसभा में प्रवेश किया।

हरियाणा सरकार के अनुसार, सदन की कार्यवाही में पहले दिन शोक प्रस्ताव के जरिए दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

वही गर्वनर असीम घोष ने अपने भाषण में कहा विकसित भारत थीम पर ही विकसित हरियाणा 2047 विजन पर काम किया जा रहा है। उन्होने कहा मुख्यमंत्री लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा की महिलाओँ के लिए सुनहरा अवसर लाया है इसके साथ ही मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की बच्चियों को विवाह के लिए 71 हजार रु. की सहायता मुख्यमंत्री के द्वारा दी जाएगी।

बतादें हरियाणा विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही में 21 और 22 फरवरी को अवकाश रहेगा। इसके बाद 23 फरवरी को सदन 2 बजे शुरू होगा और 24 से 27 फरवरी तक सत्र की बैठकें सुबह 11 बजे शुरू होंगी।

27 फरवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्यपाल के अभिभाषण का जवाब देंगे, जबकि 2 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। इसके साथ ही कई दिन चर्चा के बाद प्रस्ताव पर वोटिंग होगी, जबकि 17 मार्च को बजट एस्टीमेट पर वोटिंग होगी।