हरियाणा: संविधान दिवस के अवसर पर आज बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा विधानसभा पहुंचे। बतादें हरियाणा विधानसभा में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को पुष्प अर्पित करके नमन किया। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि राष्ट्र को मजबूत और सशक्त करना संविधान की मूल भावना है। हरियाणा सरकार संविधान की मूल भावना के अनुरूप अपनी नीतियों द्वारा प्रजातांत्रिक सिद्धांतों को निरंतर आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इस मौके पर विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण समेत कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र भारत के गौरवशाली संविधान को समर्पित संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी ।
संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की पहल पर इस बार संविधान दिवस देशभऱ में संविधान की प्रस्तावना के पाठ के साथ मनाया जा रहा है इस कार्य़क्रम को प्रस्तावना मैराथन नाम दिया गया है इसके साथ ही उन्होंने कहा आज का दिन हमें बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के महान योगदान को याद दिलाता है। उन्होंने दलितों शोषितों औऱ वंचितों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया था। उनका दिया हुआ संविधान आज भी हमें एकजुट रखता है और हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है।
Top Tags