हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने आज हरियाणा की महिलाओं के लिए सौगात दी, अब हरियाणा की बहनों के खाते में हर महीनें हरियाणा सरकार पैसे भेजेगी,चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें बीजेपी के चुनावी संकल्प पत्र के वादे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना पर मुहर लगा दी और हरियाणा की महिलाओं को बड़ी सौगात दी गई. लाडो लक्ष्मी योजना 25 सितंबर से होगी लागू –हरियाणा सीएम सैनी ने कैबिनेट की बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि 25 सितंबर से हरियाणा में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना लागू की जाएगी. पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर 2025 से इस योजना का शुभारम्भ होगा। हर महीने पात्र महिला को 2100 रुपए मिलेंगे. CM नायब सिंह सैनी ने बताया कि कुछ ही दिनों में लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का नोटिफिकेशन भी सरकार की ओर से जारी कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए एक ऐप भी बनाया जाएगा. 25 सितंबर को हरियाणा की 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों ही तरह की महिलाओं को लाभ मिलेगा। पहले चरण में, उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। इस योजना के तहत एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। यदि एक परिवार में तीन महिलाएं हैं, तो उन तीनों महिलाओं को लाभ मिलेगा। फिलहाल नायाब सरकार के इस कदम से हरियाणा की महिलाओं में खुशी की लहर हैं, रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24
Top Tags