CM सैनी “शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार” से सम्मानित

CM नायब सिंह सैनी को आज बड़ा सम्मान मिला है । बतादें मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में ‘शेर-ए-पंजाब’ अवार्ड से नवाजे गए।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आज “ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन”  ने सिख कल्याण में योगदान के लिए मुख्यमंत्री को सम्मानित किया है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और बलिदान पर आधारित पुस्तक ‘तिलक जंजू का राखा’ का विमोचन भी किया।

 

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ के सेक्टर 18 स्थित टैगोर थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को नमन करते हुए कहा कि आज का यह अवसर मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायी और हृदयस्पर्शी है। जब हम हिंद की चादर नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित पुस्तक के विमोचन के साक्षी बने हैं।  यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों को गुरु साहिब के महान आदर्शों और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी।

 

इस अवसर पर गोस्वामी सुशील महाराज, नाभा की महारानी उमा सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बड़खलसा, कुलवंत सिंह धालीवाल और ग्लोबल पंजाब एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।