CM सैनी ने सांसदो के साथ ब्रेक फास्ट मिटिंग की, PM मोदी से भी मिले

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली  के हरियाणा भवन में BJP लोकसभा सांसदो और राज्यसभा सांसदो के साथ ब्रेक फास्ट मिटिंग की। बैठक में कई अहम् मुद्दो पर चर्चा हुई। मीटिंग करीब 2 घंटे चली। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर, कुरुक्षेत्र के लोकसभा सांसद नवीन जिंदल, चौधरी धर्मवीर के साथ राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा,सुभाष बराला और किरण चौधऱी के साथ निर्दलीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मौजूद रहें। मीटिंग के बाद CM सैनी संसद भवन पहुचें।

मुख्यमंत्री सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

इसके बाद मुख्यमंत्री सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की ।  मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा के परिवारजनों की ओर से उन्हें पांचजन्य शंख का स्मृति स्वरूप PM  मोदी को भेंट किया, जो धर्म और सत्य का प्रतीक है। इस दौरान प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की । मुख्यमंत्री सैनी ने कहा प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र से प्रेरित होकर हरियाणा निरंतर उन्नति, समृद्धि और सुशासन की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।