CM सैनी ने दिए हरियाणा के युवाओं को कई तोहफे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी लगातार कोशिश में लगे हुए है, इसको लेकर हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश में वर्ष 2025 तक पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

10 नई आईएमटी स्थापित होंगी

प्रदेश में 10 नई आईएमटी स्थापित होंगी जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने सैनी शिक्षण संस्था के 75वें स्थापना दिवस पर महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान को भी सराहा। सरकार ने योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरियां दी हैं। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।

युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

सरकार की ओर से प्रदेश में नई 10 आइएमटी स्थापित की जाएंगी, जिनसे प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सरकार की ओर से बीते साढ़े दस वर्ष के दौरान बिना पर्ची-बिना खर्ची के एक लाख 80 हजार युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी रोजगार दिया गया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक की सैनी शिक्षण संस्था के 75वें स्थापना वर्ष के अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। सैनी ने कहा कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले व भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले सैनी समाज के रत्न है। उन्होंने महिला शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया व कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा, विधवा विवाह, वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर आवाज बुलंद की। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24