चंडीगढ़, 19 दिसंबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष के नेता वोट चोरी की बात करते हैं, जबकि जनता ने कांग्रेस के क्रिया- कलापों और उनकी नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया है, इसलिए विपक्ष फ्रस्ट्रेशन में हैं और वे कुछ भी बयान देते हैं मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री बीबी बत्रा द्वारा बीपीएल कार्डों की संख्या के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। CM सैनी ने कहा कि उन्होंने स्वयं पिछले सत्र के दौरान इसी सदन में विस्तृत जवाब दिया था।
Top Tags