हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला के सेक्टर 1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में स्टेट एनवायरमेंट प्लान हरियाणा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर ‘हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025’ का शुभारंभ किया, उनके साथ पर्यावरण मिनिस्टर राव नरबीर भी मौके पर मौजूद रहें, इस अवसर पर CM सैनी ने कहा कि यह योजना प्रदेश को प्रदूषण से मुक्त करने की दिशा में सरकार का पहला बड़ा कदम है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि हरियाणा को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर आगे आना होगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए उद्योगों से निकलने वाले ख/तर/नाक कचरे के निपटान हेतु फरीदाबाद में विशेष प्रबंधन स्थल तैयार किया गया है। इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण पर भी ठो/स कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि आमजन को रा/हत मिल सके। उन्होंने कहा कि कचरे से भरी नदियों और तालाबों को लेकर भी सरकार गंभी/र है और इस दिशा में बड़े पैमाने पर सफाई और पुनर्जीवन कार्य चलाए जा रहे हैं।
Top Tags