हरियाणा के CM Naib Saini ने आज गौ सेवा सम्मेलन में शामिल होकर गौ सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
सम्मेलन में भाग लेने से पूर्व उन्होंने गौवंश को हरा चारा खिलाया और बछड़ों को दूध पिलाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक हैं।
उनका आशीर्वाद समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान भगवान गोपाल श्री कृष्ण को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से हम सबको गौ सेवा का संकल्प लेना चाहिए।
गौ माता की रक्षा और सेवा हमारे सामाजिक और धार्मिक दायित्व का हिस्सा है।
CM Naib Saini – गौ सेवा का संदेश
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शोध पीठ स्थापित, सीएसआर के तहत 25 लाख का योगदान !!!
मुख्यमंत्री ने गौ सेवा को केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि सामाजिक उत्थान का माध्यम भी बताया।
उन्होंने कहा कि गौ माता से हमे अन्न, दूध, गोबर और गौमूत्र के रूप में बहुमूल्य संसाधन प्राप्त होते हैं,
जो पर्यावरण को संतुलित रखने और कृषि को समृद्ध बनाने में सहायक हैं।
प्रदेशवासियों के लिए प्रार्थना
मुख्यमंत्री ने गौ माता और भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद हरियाणा के प्रत्येक नागरिक पर बना रहे।
उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की समृद्धि, खुशहाली और शांति के लिए गौ सेवा का भाव हर घर में जागृत होना चाहिए।