पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में उनके आवास पर दोपहर 12 बजे मिलेंगे।
मुलाकात के लिए कोई एजेंडा तैयार नहीं किया गया है,राज्य से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर ही पंजाब से जुड़ी उन मांगों पर ही विचार किया जाएगा
जो सीएम मान पहले उठाते रहे हैं। बता दें कि सीएम भगवंत मान के विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने FCI में पंजाब रीजन के महाप्रबंधक के पद पर यूटी काडर की अधिकारी को तैनात कर दिया है।
सीएम मान इसी मामले को लेकर पंजाब सरकार का पक्ष केंद्रीय गृह मंत्री शाह के सामने रखेंगे।
इसके अलावा पंजाब की सुरक्षा औऱ अनाज की मूवमेंट बढ़ाने, सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की समस्या को भी उठा सकते हैं।
Top Tags