अमृतसर में अकाल तख्त पर CM मान की पेशी शाम 4:30 बजे

मु्ख्यमंत्री भगवंत मान का 15 जनवरी को अमृतसर में अकाल तख्त में पेश होने का टाइम बदल गया है इस बारे में अकाल तख्त सचिवालय की तरफ से बयान जारी किया है,  जानकारी के अनुसार, श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्पष्टीकरण का समय बदल दिया है। पहले यह समय सुबह 10 बजे था, जिसे बदलकर शाम 4.30 बजे कर दिया गया है।

श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी ताजा आदेश में कहा गया है कि जत्थेदार गड़गज के आदेश के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के उस दिन के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए 15 जनवरी 2025 को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में स्पष्टीकरण देने का समय सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक कर दिया गया है।

दरअसल अकाल तख्त ने मान के  दिये बयाानों औऱ एक वायरल वीडियों को लेकर स्पष्टीकरण देने को कहा है जिसके बाद सीएम मान ने कहा कि 15 जनवरी को ही अमृतसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल है लेकिन वे वहां नही जा पाएगें औऱ अकाल तख्त में पेश होगे।  इसी बयान का संज्ञान लेते हुए अकाल तख्त की तरफ से ये फैसला लिया गया है।