CM मान सरपंच ह/त्याकां/ड पर स/ख्त , खुद संभाली जांच की कमान

CM  भगवंत सिंह मान ने हरबरिंदर सिंह की हत्या की जांच का जायजा लिया। पंजाब के तरनतारन में आप सरपंच को दिनदहाड़े शादी समारोह में गोलियों से भून दिया गया। तरनतारन के गांव शेरो में शादी समारोह में शामिल होने आए सरपंच हरबरिंदर सिंह संधू पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई। सरपंच को चार गोलियां लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। वही आए हमलावरों में से एक ने शादी में मौजूद मेहमानों पर भी बंदूक तान दिया था।

घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने हमलावरों का पीछा करने का प्रयास किया और गोलीबारी के दौरान उसके पैर में गोली लग गई। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। सरपंच हरबरिंदर सिंह आम आदमी पार्टी के नेता थे।

अब इनकी हत्या के मामलें पर CM  भगवंत सिंह मान ने स्वयं हरबरिंदर सिंह की हत्या की जांच का जायजा लिया। उन्होने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने फिरोजपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) स्नेहदीप शर्मा और तरन तारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरेंद्र लांबा को व्यक्तिगत रूप से जांच की निगरानी करने का निर्देश दिया है और दोषियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने के आदेश दिये।