CM मान ने पंजाब को दिया: मुफ्त इलाज,मुफ्त बिजली और जानिए क्या क्या ?

पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने पंजाब सरकार को घेरने का प्रयास किया लेकिन पंजाब सरकार ने अपनी योजनाओं और विकास कार्यों को बता कर उनका मुह बंद कर  दिया । विपक्ष से बहस के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार की स्वास्थ्य योजनाएं आम लोगों को बड़ी राहत दे रही हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है, जो कई विकसित देशों में भी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

लुधियाना में साइकिल वैली का उद्घाटन

CM ने कहा, “20 मार्च को लुधियाना में जमशेदपुर के बाद दूसरी सबसे बड़ी साइकिल वैली का उद्घाटन कर रहा हूं। इस पर करीब 3,200 करोड़ रुपये खर्च होंगे, और इससे सीधे 2,000 नौकरियां पैदा होंगी।” इस परियोजना पर लगभग 3200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार इस प्रोजेक्ट से सीधे तौर पर करीब 2000 लोगों को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वैली से पंजाब के औद्योगिक क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और खासकर लुधियाना के साइकिल उद्योग को नई पहचान मिलेगी।

बाढ़ रोकने की पूरी तैयारी

CM मान ने कहा कि  अब पंजाब को बाढ़ नही बहा सकती है क्योंकि इसकी इसकी तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगली बार बाढ़ रोकने की पूरी तैयारी की जाएगी। नहर के किनारे पक्के किए जाएंगे। हाई कोर्ट से डी-सिल्टिंग की परमिशन भी मिल गई है।ॉ  पंजाब का सबसे बड़ा समिट 13 से 15 मार्च तक हो रहा है, जिसमें बड़े उद्योगपति आ रहे हैं। CM ने कहा कि आने वाले दिनों में सिखों को तख्त श्री पटना साहिब और नांदेड़ साहिब के दर्शन भी कराए जाएंगे।

90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली

राज्य के करीब 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहली बार पंजाब में 600 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जा रही है, जबकि किसानों को पहले की तरह खेती के लिए बिजली मुफ्त मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य बिजली बोर्ड का कर्ज भी खत्म किया गया है ।अब बिजली दरों में 70 पैसे से लेकर डेढ़ रुपये तक की कटौती की गई है।

CM मान ने AI से की बात

तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI पर बात करते हुए सीएम मान ने कहा कि कई बार इंसानी दिमाग मशीनों से आगे निकल जाता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद एआई के साथ लंबी बहस की, जिसके बाद एआई ने जवाब दिया कि वह केवल एक मशीन है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर तकनीक के साथ प्रतिस्पर्धा का है और लोगों को इसके साथ खुद को तैयार करना होगा। पंजाब CM ने कहा मौजूदा समय कंप्यूटर का है इसिलिए प्रिंसिपलों को सिंगापुर में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है।

वही आप विधायक लाभ सिंह उगोके ने अपनी बात रखी  उन्होने कहा पंजाब सरकार ने बजट में हर वर्ग के लिए योजनाएं तैयार की है। इंटरनेशनल वूमेन डे के मौके पर जनरल वर्ग की महिलाओँ को 1000 और  दलित वर्ग की महिलाओं को 1500 देने का ऐलान किया है।