CM मान ने गैं/ग/स्टर और न/शे के खिलाफ ऑपरेशन की समीक्षा की

पंजाब में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का मुहीम सफलता की चरम सीमा पर है बड़े पैमाने पर अपराधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है और उन्हें सलाखों के पीछे पहुचाया जा रहा है। इसी मुहीम को लेकर आज पंजाब सरकार ने कानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग की। बतादे पंजाब पुलिस के गैंगस्टरों औऱ अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के संपन्न होने के बाद यह मीटिंग हुई जिसमे  मुख्य सचिव और DGP भी शामिल रहें साथ में पुलिस कमिश्नर आईजी, DIG, SSP भी मौजूद रहें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  कानून व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया औऱ ऑपरेशन का रिव्यू भी लिया।

CM मान का सोशल मीडिया X पर पोस्ट

मुख्यमंत्री मान ने मीटिंग के बाद सोशल मीडिया X पर पोस्ट में लिखा “आज चंडीगढ़ में राज्यभऱ के पुलिस कमिश्नरों सभी जिलों के SSP और पंजाब पुलिस केवरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की ।कानून व्यवस्था से जुडें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों को कानून व्यवस्था की स्थिति पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश जारी किये साथ ही युद्ध नशे के विरुद्ध औऱ  गैंगस्टरों पर वार अभियान की भी समीक्षा की। पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्द है।”

बतादें पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर अभी पंजाब औऱ हरियाणा हाईकोर्ट  भी पंजाब के कानून व्यवस्था को लेकर सख्त है, इस पर हाईकोर्ट में अभी सुनवाई होनी है इस पर मान सरकार लगातार अपराधियों  पर अंकुश लगाने को लेकर अधिकारियों औऱ पुलिस प्रशासन को निर्देश दे रहे है।