पंजाब में लगातार बारिश होने से नदियां उफा/न पर हैं, डैमों से पानी छोड़ने के कारण पंजाब के 7 जिले बा/ढ़ के चपेट में आ गयें है, जिनमें गुरदासपुर के हालात का जायजा लेने के लिए CM भगवंत मान पहुंच गयें, उन्होंने लोगों से मुलाकात की और अपना हेलिकॉप्टर प्रशासन को बा/ढ़ कार्य के मदद के लिए सौप दिया जिससे फंसे लोगो को मदद दि जा सके, इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा अब वह कार से लौटेंगे, ये हेलिकॉप्टर ने ही 92 सीटें जीतकर दिलवाया था,और अब जनसेवा में ही इसे दे रहें है, आपको बतादें गुरदासपुर के नवोदय विद्यालय में 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स और टीचर्स बाढ़ में फंस गए हैं। नवोदय स्कूल के ग्राउंड फ्लोर पर 5 फीट पानी भर गया है जिसके वजह से बच्चों को फर्स्ट फ्लोर पर रखा गया है। सभी को सुरक्षित निकालने का प्रयास लगातार जारी हैं, राज्य में भारी बारिश के चलते आज ही सभी स्कूलों को 30 अगस्त तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं,पंजाब के गुरदासपुर के पास सीमा पार पाकिस्तान स्थित करतारपुर कॉरिडोर में हालात खराब हो गए। भारी बारिश के चलते रावी नदी में बा/ढ़ के चलते करतारपुर साहिब कॉरिडोर में भी 7 फीट तक पानी भर गया है। डेरा बाब नानक गुरुद्वारा परिसर पूरी तरह पानी में डूब गया है , रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24
Top Tags