CM मान ने कैबिनेट बैठक में कई निर्णयों की कि घोषणा

मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में चंडीगढ़ स्थित रिहायश पर पंजाब कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद सीएम मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम निर्णयों की घोषणा की।

कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने जानकारी दिया कि पंजाब यूनिफाइड बिल्डिंग रुल्स को मंजूरी दे दी गई है,

जिससे स्थानिय अधिकारियों द्वारा इमारतों की मंजूरी लेने और लागू करने में आने वाली परेशानियां आसान होंगी।

इमारतकी ऊँचाई सीमा 15 मीटर से बढ़ाकर 21 मीटर कर दी गई है. और स्वंय -प्रमाणीकरण की आवश्यकता होंगी ।

लुधियाना में एक उप तहसील बनाने की मंजूरी दी गई है।

जिसमें लुधियाना उत्तर, चार पटवारी सेक्टर, एक कानूनी सेक्टर और लगभग 8 गांव शामिल होंगे।

वहां एक उप तहसीलदार नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही बर्नाला नगर काउंसिल को नगर निगम में अपग्रेड किया गया है।

सीएम ने कहा कि न/शा मुक्ति केंद्रों के नियमों पर काम किया गया है जिसमें मरीजों की संख्या 5 तक सीमित की जाएगी,

बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा और दवाइयों की भी जांच की जाएगी।यह खऱड़ लैब से संचालित किया जाएगा।