गुरु नानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व के मौके पर आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब दरबार साहिब में श्रद्धा और भक्ति का भव्य और सुंदर नज़ारा देखने को मिल रहा है
इसके साथ ही श्री दरबार साहिब वाहेगुरु के स्मरण से गूंज रहा है।
सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब पहुंचे और नतमस्तक हुए।
इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और अरदास की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज पूरी दुनिया में लाखों करोंडों नानक नाम लेवा संगत गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थानों पर माथा टेक रही है
और उनकी वाणी को श्रवण कर रही है। उन्होंने कहा यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के दिन श्री दरबार साहिब में आकर श्रद्धा के भाव से नतमस्तक होने का अवसर मिला ।
उन्होंने गुरु साहिब जी के समक्ष पंजाब की तरक्की, सुख और शांति के लिए अरदास की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतसर गुरु साहिबानों की पवित्र धरती है,
और उन्होंने कामना की कि इस धरती पर रहने वाले सभी लोगों को गुरु साहिब जी तरक्की और खुशहाली प्रदान करें।
श्री दरबार साहिब मे श्रद्धालुओँ के लिए विशेष प्रबंध
वही सचखंड श्री दरबार साहिब के प्रबंधकों ने श्रद्धालुओँ के लिए विशेष प्रबंध किए है।
शाम को हजारों दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमाएगा।
इसके बाद रंग बिरंगे आतिशबाजी से पूरा आकाश चमक उठेगा।
Top Tags