CM मान ने लुधियाना में इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2026 लॉन्च की

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लुधियाना में पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2026 लॉन्च की।

इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2026 लॉन्च के पहले CM ने लुधियाना में ही उद्धोगपतियों के साथ मीटिग की।

इस मौके पर CM मान ने कहा अगर पंजाब को रंगला पंजाब मनाना है तो इंडस्ट्री का रंगना जरुरी है

आपके कारण कई घऱों के चूल्हे जलते है, आप भी अन्नदाता है आज आपको दे रहे है, कल महिलाओँ को देगें।

प्रदेश के इंडस्ट्री मंत्री संजीव अरोरा ने कहा ऐसी पॉलिसी देश में कही नही है , यह पॉलिसी CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के अगुवाई में लाई गई है।

उन्होने कहा CM मान को इंडस्ट्री से बहुत प्यार है,कैबिनेट ने इसे 10 मिनट में पास किया गया था।

इसके लिए 24 कमेटियां बनी थी जिन्होने इसके लिए अपनी राय दी।

उन्होने पॉलिसी के बारे में बताया कि अगर आप 25 करोंड़ की इंवेस्टमेंट करते है और आपके पास 50 इंप्लाई है तो वे थ्रेस होल्ड की कैटेगरी में आ जाएँगे।

कैपिटल  सब्सिडी पहली बार पंजाब में लाए जा रहें है। ZLD में  100% की छूट देगें।

महिलाएं रात को काम कर सकेगी और उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी ।

इंसेंटिव पैकेज के लिए 15 साल का समय उद्मियों को दिया जाएगा।