पंजाब में बाढ़ की स्थिति बेहद चिंता/जनक हैं, इसको लेकर सीएम भगवंत मान आज अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट मीटिंग में शामिल होंगे। आपको बतादें अभी सीएम भगवंत मान अस्पताल में ही भर्ती हैं, पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज दोपहर 12 बजे होगी। बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। वहीं कैबिनेट की बैठक से पहले सीएम मान के भाई ज्ञान सिंह मान ने सोशल मीडिया पर लिखा-आज की पंजाब कैबिनेट बैठक में बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए अच्छे फैसले लिए जाने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल की इस बैठक में बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए खेतों से जमा रेत हटाने की अनुमति संबंधी नीति पर चर्चा होगी. साथ ही राहत और बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी बाढ़ प्रभावित नागरिक को भूखा, प्यासा या बिना इलाज के न छोड़ा जाए और दूरदराज कटे हुए इलाकों तक भी सहायता पहुंचाई जाए.
बतादें CM मान की बीते दिनों तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर शुक्रवार रात को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। मुख्यमंत्री मान को थकान और कम हृदय गति की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हांलाकि अब मुख्यमंत्री मान की हालत स्थिर हैं और डॉक्टरों ने उन्हें 2-3 दिनों तक अस्पताल में रहने की सलाह दी थी, पंजाब में बा/ढ़ संक/ट के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। अस्पताल से ही वह बा/ढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि लोगों की सेवा उनकी प्राथमिकता है और वह किसी भी परिस्थिति में अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटेंगे। बतादें मुख्यमंत्री मान की उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण 5 सितंबर को कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया था। इस मीटिंग में प्रदेश में बा/ढ़ के हालातों के चलते ही राहत कार्यों में तेजी लाने के संबंध में चर्चा की जानी थी।रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24
Top Tags