केंद्र सरकार से 20 हजार करोड़ की मांग पर अड़े CM मान

मुख्यमंत्री  भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर है । बतादें मुख्यमंत्री  मान आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

 

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

 

उन्होंने बताया कि वह आगामी बुधवार 30 सितंबर को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

 

इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार 15 अक्टूबर से बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजे के रूप में राहत चेक बांटना शुरू कर देगी।

 

केंद्र सरकार से 20 हजार करोड़ के राहत पैकेज की मांग

 

मुख्यमंत्री मान ने कहा, “राज्य सरकार दिवाली से पहले हर बाढ़ पीड़ित तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। फसल, मवेशी और घरेलू संपत्ति के नुकसान की भरपाई की जाएगी।” मुख्यमंत्री आज केंद्र सरकार से 20 हजार करोड़ के राहत पैकेज की मांग भी रखेंगे ।

 

विधानसभा सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप हुए। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने धुस्सी बांध के भीतर जमीन खरीदी है।

 

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर एक नेता को ऐसी संवेदनशील जगह पर जमीन खरीदने की जरूरत क्यों महसूस हुई।

 

इस पर जवाब देते हुए बाजवा ने कहा कि उन्होंने यह जमीन सभी सरकारी नियमों का पालन करते हुए खरीदी है।

 

इसके साथ ही उन्होंने चीमा पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि वह डिस्टिलरीज़ से हर महीने करोड़ों रुपये की अवैध वसूली करते हैं।

 

वहीं मुख्यमंत्री मान के दिल्ली दौरे पर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने तंज कसा है।

 

बिट्टू ने कहा कि आप सरकार पंजाबियों को गुमराह कर रही है। सीएम कहते हैं कि पीएम उन्हें मिलने का समय नहीं दे रहे हैं

 

केंद्र सरकार उनकी सुन नहीं रहा, मदद को तैयार नहीं है। बिट्टू ने कहा कि यदि केंद्र सुन नहीं रहा है तो वे मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह से मिलने कैसे जा रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय कई बार राज्य सरकार को कह चुका है कि वे अपने अफसरों के साथ दिल्ली पहुंचे और केंद्र की टीमों के साथ अपने नुकसान संबंधी आंकडे़ साझा करे, उसके बाद विशेष पैकेज की बात करे लेकिन अभी तक कोई अफसर व मंत्री आंकड़े लेकर पीएमओ नहीं पहुंचा है। रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24