पंजाब सरकार शहीदी समागम पर भव्य समारोह करने जा रही है।
इसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ सभी राज्यों के मुख्यमंत्रीयों ,धार्मिक गुरुओं के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी आमंत्रित किया जाएगा
इसी को लेकर आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली पहुचं रहें है
इस दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात भी करेंगे और उन्हें श्री गुरु तेग बहादुर के 350 वें शहीदी पर्व समागम में शामिल होने का न्योता दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबित यह मुलाकात दोपहर 12 बजे होगी।
इसके साथ ही खबर है अब तक मुंबई, हरियाणा, और राजस्थान के साथ साउथ के कई राज्यों के मुख्यमंत्री को सीएम भगवंत मान का न्योता दिया जा चुका है।
पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर और मोहिदंर भगत ने राजस्थान के सीएम भजन लाल को न्योता दे चुके है।
130 पवित्र स्थलों पर भव्य कीर्तन दरबार होगें आयोजित
आपको बतादे इन कार्यक्रमों की शुरुआत 25 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारा श्री सीस गंज साहिब में अरदास से साथ की गई है
और गुरु साहिब के चरणों से जुडें 130 पवित्र स्थलों पर भव्य कीर्तन दरबार भी आयोजित किए जाएंगे।
पंजाब में 23 से 25 नवंबर तक भव्य समारोह
इसके साथ ही पंजाब में 23 से 25 नवंबर तक होने समारोहों में श्री अखंड पाठ साहिब, सर्व धर्म सम्मेलन के साथ पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र और भव्य किर्तन दरबार भी आयोजित किये जाएगे।
Top Tags