खाड़ी देशों में जारी युद्ध के चलते पंजाब में रसोई गैस की किल्लत बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। पंजाब के विभिन्न जिलों में LPG को लेकर लोगों के बीच खलबली का माहौल देखने को मिल रहा है। रसोई गैस की कमी की समस्या को देखते हुए पंजाब सरकार हरकत में आ गई है और कालाबाजारी पर सख्त निगरानी और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
वही रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खाद्य आपूर्ति मंत्री से बैठक कर वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट ली और जनता को परेशानी से बचाने के उपायों पर चर्चा की। पंजाब के जिलों में रसोई गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगने लगी हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि आम लोग इस संकट को लेकर चिंतित हैं। कई लोग गैस एजेंसियों के बाहर घंटो लाइन लगा कर खड़े है।
विधानसभा में मंत्री कटारूचक्क ने बताया कि आने वाले दिनों में पंजाब में करीब 10 हजार शादियां आयोजित होने वाली हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में यह चिंता है कि यदि रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हुए तो इन समारोहों का संचालन कैसे होगा। सरकार ने आश्वासन दिया है कि रसोई गैस की आपूर्ति बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस कहा कि कि पूरे देश में एलपीजी को लेकर जो किल्लत हो रही है। उसकी सही जानकारी केंद्र सरकार के द्वारा ना तो जनता को दी जा रही है और ना ही राज्य सरकारों को।
Top Tags