CM मान ने दिया मुफ्त हेल्थ बीमा योजना का लाभ

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के परिवारो को तोहफा दिया है बतादें पंजाब में मंगलवार से मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी. इस योजना के तहत पंजाब के परिवारों को प्रति परिवार 10 लाख रुपए तक की मुफ्त कैशलेस हेल्थ बीमा योजना का लाभ पंजाब के उन लोगों को मिलेगा जिन लोगों के पास वोटर आईडी और आधार कार्ड यहां के एड्रेस का होगा उनको इस सुविधा का लाभ मिलेगा.

चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसको लेकर बात की. सीएम भगवंत मान ने कहा, हमारी प्राथमिकताएं हेल्थ, रोजगार, एजुकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर है. स्वास्थ्य को लेकर किए गए अपनी सरकार के काम गिनाते हुए उन्होंने कहा, 3 साल में हमने 881 आम आदमी क्लीनिक खोल दिए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि 200 और आम आदमी क्लीनिक जल्द शुरू हो जाएंगे.

10 लाख तक की मुफ्त हेल्थ बीमा योजना

मुख्यमंत्री मान ने आगे कहा, सारी दवाइयां आम आदमी क्लीनिक में उपलब्ध है. आज मैं हेल्थ से जुड़े कुछ बड़े ऐलान करने जा रहा हूं. एक करोड़ से ज्यादा मरीज आम आदमी क्लीनिक से इलाज करवा चुके हैं. आने वाले दिनों में एक हजार आम आदमी क्लिनिक हो जाएंगे.

सीएम ने हेल्थ बीमा योजना को लेकर कहा, हमने जो पंजाब के हर परिवार को 10 लाख तक की मुफ्त हेल्थ बीमा देने की बात कही है उसके रजिस्ट्रेशन कल से शुरू हो जाएंगे. रजिस्ट्रेशन के बाद हर आदमी मुख्यमंत्री सेहत कार्ड के तहत कैशलेस इलाज करवाने के लिए एलिजिबल हो जाएगा. परिवार के सभी सदस्यों का इलाज स्कीम के तहत होगा.  रजिस्ट्रेशन की शुरुआत मंगलवार से तरनतारन और बरनाला में शुरू होंगे और उसके बाद पूरे पंजाब में इसकी प्रक्रिया शुरू होगी, इस स्कीम के तहत सभी बीमारियों का इलाज होगा, रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24