चंडीगढ़, 10 फरवरी 2026- भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ स्थल को बड़े और अंतरराष्ट्रीय केंद्र के तौर पर विकसित करने के स्पष्ट विजन के साथ मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने श्री बाल जोगी परगट नाथ को भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ स्थल के श्राइन बोर्ड के सलाहकार बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ स्थल को दलित आस्था, विरासत और आध्यात्मिक फलसफे के विश्व स्तरीय मान्यता प्राप्त केंद्र के तौर पर उभारने की भगवंत मान सरकार की नीयत को दर्शाता है।
मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री बाल जोगी परगट नाथ को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ स्थल को दलित आस्था के अंतरराष्ट्रीय केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा, जो दुनिया भर के श्रद्धालुओ, विद्वानों और सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भारत के विकास में दलित भाईचारे का बड़ा योगदान रहा है और भगवंत मान सरकार इस योगदान का सम्मान करने और इसको घर- घर पहुंचाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा, ” भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ स्थल न केवल आस्था का पवित्र स्थान है, बल्कि बहुत बड़ी सभ्यता वाला महत्वपूर्ण स्थान भी है। इसका अंतरराष्ट्रीय स्तर का विकास भगवान वाल्मीकि जी के बराबरी, सम्मान और सामाजिक न्याय की शिक्षाओं को विश्व के कोने- कोने तक पहुंचाने में सहायक होगा।
Top Tags