मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने आज राज्य के ढाई लाख से अधिक बच्चों के सपनो को पूरा करने में मदद की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह आज शुक्रवार को जालंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड में एससी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की CM मान ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। एससी विद्यार्थियों को स्कालशिप की चेक बाटें। इस मौके पर राज्य के ढाई लाख से अधिक बच्चों को स्कालरशिप बाटें।
इस दौरान सीएम मान ने वादा किया कि हमारा मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना है। मुख्यमंत्री मान ने कहा आप सरकार ने प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप के 14 हजार करोड़ रखे हैं। पहले स्कूल कॉलेजों को स्कॉलरशिप के पैसे न मिलने कारण छात्रों की डिग्रियां वहीं पड़ी रहती थीं। अब सरकार ने एससी छात्रों को प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप देकर उनके सपनों को उड़ान दी है। इससे छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करने का सपना पूरा कर सकेंगे।
सीधे विद्यार्थियों के खाते में ट्रांसफर राशि
सीएम मान ने कहा, ‘साल 2020-21 की तुलना में अब 2024-25 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का एक सशक्त माध्यम है। हमारा प्रयास है कि पैसों की कमी के कारण कोई भी बच्चा ना तो शिक्षा से वंचित रहे और ना ही अपने सपनों से वंचित रहे।’
इस योजना के तहत छात्रवृत्ति राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। राज्य सरकार ने एससी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति में पिछले कुछ सालों में उल्लेखनीय वृद्धि की है, जिसके परिणामस्वरूप लाभार्थियों की संख्या में 35% तक का इजाफा हुआ है। कार्यक्रम में वित्त मंत्री हरपाल चीमा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी बच्चों को स्कालरशिप के चेक बाटें ।
Top Tags