मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 14 नवंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मिली जानकारी के अनुसार बैठक में श्री आनंदपुर साहिब में बुलाए जाने वाले विशेष विधानसभा सत्र को मंजूरी दी जाएगी। विधानसभा का विशेष सत्र शहीदी दिवस के चलते बुलाया गया है। शहीदी दिवस को लेकर अन्य कार्यक्रमों को भी कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी जाएगी।इसकी अधिसूचना भी जारी की जा सकती है। इसी तरह सभी समितियों की तरफ से तैयार की गई नई औद्योगिक नीति की सिफारिशों को भी बैठक में रखा जा सकता है। साथ ही प्रदेश में 24वां जिला बनाने के प्रस्ताव पर भी लाया जा सकता है। सरकार विशेष सत्र के दौरान इसका एलान कर सकती है।
पंजाब सरकार 350वें शहीदी दिवस को शहीदी स्मरण माह के रुप में मना रही
बतादें गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस 24 नवंबर को मनाया जाएगा लेकिन पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वें शहीदी दिवस शहीदी स्मरण माह के रुप में मना रही है और इस दौरान ही लाइट एंड साउंड शो समेत अन्य समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत भाई जैता जी मेमोरियल में विशेष सत्र बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार प्रस्तावित आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ जिले से अलग किया जाएगा। वही जिले में सुविधाएं स्थापित करने के लिए आप सरकार को कम से कम 500 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।
14 नवंबर को कपूरथला में गुरु नानक स्टेडियम में आयोजन
पंजाब सरकार द्वारा नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित विभिन्न आयोजनों के तहत 14, 17 और 20 नवंबर को भी राज्य के बाकी बचे जिलों में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे। जिनमें संगत बड़ी संख्या में भाग लेगी 14 नवंबर को कपूरथला में गुरु नानक स्टेडियम में औऱ अन्य जिलों में गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित लाइट एंड शाउंड शो जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
बतादें पंजाब सरकार ने नवंबर 2025 को शहीदी स्मरण माह के रुप में घोषित किया है जिसमे पूरे महीने श्रद्धा और सेवा से संबधित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें है। “लाइट एंड साउंड शो” में आधुनिक लेजर लाइटों और 3डी प्रोजेक्शन तकनीक के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, उपदेशों, दर्शन और धर्म की रक्षा के लिए दी गई उनकी महान शहादत को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया जाएगा
17 नवंबर को तरनतारन के पुलिस स्टेडियम में आयोजित शो
14 नवंबर को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में होने वाले लाइट एंड साउंड शो में तरुणप्रीत सिंह सौंद, बिजली, उद्योग और वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा और आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां शामिल होंगे। 17 नवंबर को तरनतारन के पुलिस स्टेडियम में आयोजित शो में जेल एवं परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर उपस्थित रहेंगे। मोगा की नई अनाज मंडी में पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां शामिल होंगे। शहीद भगत सिंह नगर के आईटीआई ग्राउंड में हरपाल सिंह चीमा और सांसद मलविंदर कंग जबकि बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में गुरमीत सिंह खुड्डियां और गुरमीत सिंह मीत हेयर शामिल होंगे.
बतादें नौवें गुरु ने धर्म , इंसानियत और कमजोरों की रक्षा के लिए अपना शीश दिया था, इसिलिए पंजाब सरकार ने शहीदी स्मरण माह मनाने का फैसला लिया है।यह पहला ऐसा मौका है जब पूरे राज्य में एक महीने तक लगातार इतने बड़े कार्यक्रम हो रहे हैं।
Top Tags