प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।”इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
अरविंद केजरीवाल : भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाए
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “पंजाब के हर दिल अजीज मुख्यमंत्री और मेरे छोटे भाई भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान आपको लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और लोगों की सेवा करने की निरंतर ऊर्जा दें। आप यूं ही पंजाब के हर घर में खुशियां बांटते रहें।
आम आदमी पार्टी (पंजाब) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से पोस्ट
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी (पंजाब) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से पोस्ट करते हुए सीएम भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। पोस्ट में लिखा, “लाखों पंजाबियों के लिए आशा और प्रोत्साहन, साथ ही जनहितैषी सरकार और सुविधाएं, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मान साहब।” आप नेता युवराज भारद्वाज ने एक्स पोस्ट में लिखा कि हर दिल के प्यारे, जनता के नेता सरदार भगवंत मान जनसेवा, ईमानदारी और सादगी के प्रतीक, जिन्होंने राजनीति को जनता की आवाज बनाया।
Top Tags