आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं
वही पंजाब सरकार ने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 15 अक्टूबर तक 2,500 नए कर्मचारी नियुक्त कर दिए जाएंगे
इसके अलावा 2,000 प्रशिक्षु भी रखे जाएंगे ताकि बिजली से जुड़ी शिकायतों का निपटारा तुरंत किया जा सके। इसके लिए सरकार 5,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस कदम से राज्य में लगातार और स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसी को लेकर बिजली मंत्री ने कहा कि पहले किसी भी शिकायत को हल करने में दो घंटे लग जाते थे। अब इसे घटाकर सिर्फ आधे घंटे में सुलझाने का लक्ष्य है।
नए कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं की तैनाती से सिस्टम और तेज होगा। लोगों को घर, दुकानों और खेतों में बिजली की दिक्कतों के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे लोगों का भरोसा बिजली विभाग पर और मजबूत होगा।
पंजाब में 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती है
CM ने कहा कि सरकार ने पहले ही लोगों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी है। इसके कारण लाखों परिवारों को 5,000 से 10,000 रुपये तक की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें घाटे के नाम पर संस्थान बेच देती थीं, जबकि मौजूदा सरकार बिजली संयंत्र खरीदकर उत्पादन बढ़ा रही है। इस नयी नीति से लोगों को सीधे फायदा मिल रहा है
कोयला भंडार में बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री ने बताया कि अब राज्य के पास 25 दिन का अतिरिक्त भंडार है। पहले पंजाब के पास सिर्फ दो दिन का कोयला स्टॉक रहता था, इसके अलावा सरकार ने जीबीके थर्मल पावर प्लांट खरीद लिया है, जो 540 मेगावॉट बिजली उत्पादन करता है। इस कदम से राज्य की बिजली क्षमता और मज़बूत हो गई है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पूरी तैयारी और सोच-समझकर लिया गया है।
चो/री और धां/धली पर रोक
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पहले उद्योगों को अलग-अलग दिनों में बिजली दी जाती थी और कई जगह बड़े पैमाने पर चो/री होती थी। मंडी गोबिंदगढ़ और लुधियाना की फैक्ट्रियां बिजली चो/री के आरोप में बंद की जाती थीं। जांच से पता चला कि यह गड़/बड़ी सुनियोजित तरीके से होती थी। मौजूदा सरकार ने इस पर पूरी तरह रोक लगा दी है और अब उद्योगों को बिना ड/र के लगातार बिजली मिल रही है।
पंजाब बनेगा बिजली कट से मुक्त
आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को बिजली कटौती से मुक्त करना ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे बिजली मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। गीता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को ट्रस्टी की तरह जनता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को बधाई हो कि अब उन्हें लगातार बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा यह सपना किसी और राज्य ने अभी तक नहीं देखा।
Top Tags