CM भगवंत मान ने “Infosys” कैंपस विस्तार की आधारशिला रखी

मोहाली : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में Infosys के कैंपस विस्तार की आधारशिला रखी ।

बतादें मुख्यमंत्री मान ने मोहाली में Infosys Ltd के कैंपस विस्तार परियोजना की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शिरकत की।

करीब ₹286 करोड़ के निवेश से बनने वाला यह प्रोजेक्ट लगभग 2700 नए रोजगार के अवसर पैदा करेगा

और मोहाली को उत्तरी भारत के महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब के रूप में और मजबूत करेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े

बल्कि बड़ी वैश्विक कंपनियां पंजाब में निवेश करें। उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए बनाया गया पारदर्शी और अनुकूल माहौल पंजाब को निवेश के लिए पहली पसंद बना रहा है।