सीएम भगवंत मान ने मिशन रोजगार के तहत सौपे 271 युवाओं को नियुक्ती पत्र

“लड़ने वाली सेनाएँ होती हैं,नाम तो सेनापति ही कमाते हैं” : भगवंत मान

पंजाब सरकार निरंतर रोजगार के क्षेत्र में  सराहनीय कदम उठा रहीं है। इसी को लेकर आज CM भगवंत मान आज चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में नव-नियुक्त उम्मीदवारों को  नियुक्ति पत्र देकर पंजाब सरकार के परिवार का हिस्सा बनाया। जानकारी के मुताबिक बीते 3 सालों में पंजाब सरकार ने पंजाब के लड़के-लड़कियों को 50 हजार से भी अधिक नौकरियां प्रदान की है। वही आज मान सरकार ने मिशन रोज़गार के तहत 271 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित स्थानीय निकाय विभाग में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अब तक 55,201 नौकरियाँ दी जा चुकी हैं। साथ ही युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि जैसा कहा जाता है – “लड़ने वाली सेनाएँ होती हैं, नाम तो सेनापति ही कमाते हैं।” इसी तरह, आपने सच्ची मेहनत की है, मैं तो बस नाम हूँ। मुख्यमंत्री ने युवाओं को फिल्म शोले के संवाद, “खामोशी क्यों है?” से प्रेरणा लेने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि अक्सर कहा जाता है कि “दुनिया एक रंगमंच है। कुछ लोगों का किरदार लंबा होता है और कुछ का बस एक मिनट का।” लेकिन उस किरदार को इतनी ईमानदारी और मेहनत से निभाया जाना चाहिए कि वह यादगार बन जाए। फिल्म शोले का संवाद इसका एक उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकारी नौकरी एक सपना हुआ करती थी, लेकिन अब यह शिक्षा और योग्यता के आधार पर मिलती है। अंक लाओ और नौकरी तुम्हारे घर पहुँच जाएगी। अगर किसी को नौकरी के लिए सिफ़ारिश चाहिए, तो आप 55,201 लोगों से पूछ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब आप पंजाब सरकार के परिवार का हिस्सा हैं और इसमें योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि दुनिया एक रंगमंच है – किसी की भूमिका बड़ी होती है और किसी की एक मिनट की, लेकिन उस भूमिका को पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए। फिलहाल मान सरकार लगातार पंजाब के लिए और युवाओं के लिए काम कर रही है, रिपोर्ट न्यूज पिडीया 24