आज से नए साल की शुरूआत हो चुकी है और पूरे देश में नए साल धूमधाम से मचाया जा रहा है। सभी एक दूसरे को नये साल की शुभकामनाएं दे रहे है, इसी बीच CM भगवंत मान ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है।
CMभगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर दी शुभकामनाएं
सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर नए साल पर शुभकामनाएं देते हए लिखा कि “आप सभी को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं। हम सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आने वाला वर्ष खुशियों और सफलता से भरा हो।अपने कर्तव्य के रूप में, हमने बीते वर्ष 2025 में पंजाब के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बच्चों को अच्छी शिक्षा और युवाओं को रोजगार प्रदान किया। हमने पंजाब के माथे से नशाखोरी और भ्रष्टाचार जैसे कलंकों को मिटाने के लिए कड़े कदम उठाए। इस पहल के तहत, विकास कार्य आने वाले नए वर्ष में भी इसी तरह जारी रहेंगे”।
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी देशवासियों को दी शुभकामनाएं
नए साल के अवसर पर आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी देशवासियों को नए साल पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “नववर्ष की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।ये नया साल देश के हर नागरिक के जीवन में खुशहाली, बेहतर अवसर और नई ऊर्जा लेकर आए। प्रभु आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सेहत और ख़ुशहाली बनाए रखें”
Top Tags