जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा, 15 लोगों की मौ+त

पहाड़ो पर आये दिन त्रासदी की ख़बर सुनने में आ रही है वही फिर से जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मचैल माता यात्रा मार्ग पर एकाएक बादल फटने की ख़बर सामने आई है जिसके बाद तबाही मच गई है,जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिशोती गांव में बादल फटने की घटना से बड़ी मात्रा में जान-माल की क्षति की आशंका है। यह घटना मचैल माता यात्रा के मार्ग पर स्थित पदर उपखंड में हुई है। मचैल चंडी माता मंदिर जाने वाले लोग इसकी चपेट में आ गए। जम्मू कश्मीर में जम्मू क्षेत्र के मचैल गांव में स्थित दुर्गा का एक मंदिर है। इस मन्दिर को ‘मचैल माता मन्दिर’ के नाम से जाना जाता है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया लेकिन मौसम ख़राब होने की कारण ऑपरेशन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है,,त्रासदी में कई मकानों को नुकसान हो गया है। लकड़ी का पुल और पीएमजीएसवाई पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। कुछ मार्ग कट गए हैं। बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है बादल फटने के बाद आई बाढ़ की वजह से कई लोग दूरदराज के इलाकों में फंस गए हैं..इस बात की आशंका जताई जा  रही है कि कई लोगों की जान जा सकती है