भारी बारिश ने पहाड़ों पर आफत मचाई हुई है. जगह-जगह लोग भूस्खलन के चलते डर के साये में जीने को मजबूर हैं, फिर से उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात लगभग 1 से 2 बजे के बीच बादल फटा. जिसके वजह से आसपास के दो गांव सागवाड़ा और चेपड़ों में काफी नुकसान हुआ। आपको बतादें पहाड़ो की तबाही रुकने का नाम नहीं ले रहीं है, आये दिन कोई ना कोई तबाही का नज़ारा देखने को मिल ही रहा है, ये प्राकृतिक आपदा कब रुकेगी ये भगवान ही जानते है, ऐसा ही एक ताजा मामला आज उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली में बताया जा रहा देर रात बादल फटने से बड़ा नुकसान हुआ है, जिसमें 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं, वहीं चेपड़ों गांव में एक व्यक्ति लापता है 80 से अधिक घरों में 2 फीट तक मलबा भर गया है और दुकानें व बाजार भी तबाह हो गए हैं, साथ ही कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है. स्थानीय प्रशासन और एस.डी.आर.एफ. की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी हैं. चमोली के DM संदीप तिवारी ने बताया कि थराली तहसील मुख्यालय के एक किलोमीटर के दायरे में कई जगहों पर तबाही मच गई क्योंकि स्थानीय नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया।, सागवाड़ा गांव में एक घर पर मलबा गिरने से एक लड़की दब गई। दोनों गांवों में मिलाकर कुल 70-80 घरों में करीब 2 फीट तक मलबा घुस गया। थराली ग्वालदम मार्ग पर पत्थर गिर जाने से मिंग्गदेरा में रास्ता बंद है थराली को जोड़ने वाला कर्णप्रयाग-ग्वालदम नेशनल हाईवे मिंग गधेरा के पास मलबा आने के कारण बंद हो गया है। उत्तराखंड में पिछले 18 दिनों में बादल फटने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 5 अगस्त को धराली में बादल फटा था, जिसमें 5 की मौत हुई और 100 से ज्यादा लापता हुए। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने शनिवार को 19 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया हैं, वहीं उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड में मध्यम बारिश होने की संभावना है वही हिमाचल प्रदेश में 23 से 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे-305 समेत 347 सड़कें अभी भी बंद हैं। आपको बतादें 20 जून से मानसून शुरू होने के बाद से अब तक 295 मौतें हो चुकी हैं, इस घटना से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के थराली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने के कारण मलबे में दबने से एक युवती के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना पर उनके सुरक्षित व सकुशल होने की कामना की है। इस बीच मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में जुट गई हैं, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के थराली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने के कारण मलबे में दबने से एक युवती के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना पर उनके सुरक्षित व सकुशल होने की कामना की है। इस बीच मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में जुट गई हैं, रिपोर्ट न्यूज पीडीया 24
Top Tags