उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और चमोली में फ/टा बादल

प्राकृतिक आप/दाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. उत्तराखंड में अब एक बार फिर रुद्रप्रयाग और चमोली में बादल फटने की जानकारी मिली है. बादल फटने की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया. देखते ही देखते मूसलाधार बारिश के साथ मलबा कई घरों में घुस गया और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं.  इस त्रासदी के कारण चमोली में 2 लोग लापता हैं, जबकि कई जानवर मलबे में दबे हुए हैं, आपको बतादें उत्तराखंड में बीती रात हुई बारिश के कारण रुद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार क्षेत्र और चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फ/टने की खबर सामने आई है। बादल फ/टने के कारण मलबे में कुछ परिवारों के फंसे होने की सूचना मिली है। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत-बचाव कार्य जारी है। भारी बारिश और बादल फ/टने की घटना के बाद से रुद्रप्रयाग जिले के मार्ग और राजमार्ग बाधित हो गए हैं। वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। यहां नदियां ख/तरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में बादल फटने की सूचना एक्स पर पोस्ट कर साझा की गई। उत्तरकाशी में पापड़ गाड में बादल फ/टने के बाद आए मलबे ने भागीरथी नदी का रास्ता रोक दिया. इस कारण भटवाड़ी के पास भागीरथी नदी के 200 मीटर हिस्से में झील बन गयी है. हालांकि किनारे से नदी का पानी निकलना शुरू हो गया है, लेकिन झील टूटने से बड़ा नुकसान का ख/तरा आगे के क्षेत्र के लिए बन गया है. चमोली जनपद में लगातार बारिश की वजह से जगह-जगह नुकसान हुआ है. देवाल में बादल फ/टने से दो लोग लापता हैं जबकि दो लोग घायल हो चुके हैं. वहीं अलग-अलग क्षेत्र में भी नुकसान की खबरें आ रही हैं. बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी कई जगहों पर बाधित हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरीके से प्रभावित है. उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बारिश के बाद हल्द्वानी–भीमताल मार्ग बंद हो गया. ऊपर पहाड़ियों से लगातार मलबा गिर रहा था जिसकी वजह से आवागमन को रोका गया है.

सीएम धामी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, जनपद रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र के बड़ेथ डुंगर तोक और चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में बादल फ/टने से मलबा आया है. इसकी वजह से कुछ परिवार फंस गए हैं. स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य तेजी से कर रहा है. मैं लगातार अधिकारियों से संपर्क में हूं और आपदा सचिव व जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बचाव कार्य सही तरीके से और तेजी से किए जाएं.” उत्तरकाशी में सुबह से लगातार बारिश जारी है. तेज बारिश के चलते भागीरथी गंगा उफान में बह रही है. घाट पूरी तरह से जलमग्न है. नदी के रौद्र रूप से नदी किनारे रहने वाले लोग दहशत में दिखाई दे रहे है. लगातार गंगोत्री यमुनोत्री हाइवे कई जगह से बंद हैं. वहीं 25 ग्रामीण लिंक मार्ग भी भूस्खलन से बंद चल रहे हैं. रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24