‘चीन तुरंत खरीदेगा बड़ी मात्रा में सोयाबीन’, ट्रंप का बड़ा ऐलान!

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच साउथ कोरिया के बुसान में एयरपोर्ट  पर हुई बैठक में ट्रेड डील पूरी हो चुकी है हांलाकि अभी इस पर दस्तखत होना बाकी है। इसके साथ ही ट्रंप ने बताया कि चीन पर 10% टैरिफ कम कर दिया गया है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चीन ने तुरंत “बहुत बड़ी और जबरदस्त मात्रा” में अमेरिकी सोयाबीन और दूसरे कृषि उत्पाद खरीदने पर सहमति जताई है. यह घोषणा ट्रंप ने उस बैठक के बाद की, जो उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ दक्षिण कोरिया के बुसान में हुई APEC समिट के दौरान की थी. यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते पिछले कुछ समय से ठंडे पड़ गए थे.

 

वॉशिंगटन लौटते वक्त एयर फोर्स वन पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने बताया कि चीन ने सोयाबीन और दूसरे उत्पादों की खरीद तुरंत शुरू करने का वादा किया है. ट्रंप ने कहा कि हम कई बातों पर सहमत हुए हैं. बहुत बड़ी मात्रा में सोयाबीन और दूसरे कृषि उत्पाद खरीदे जाएंगे. राष्ट्रपति शी ने कल ही इसके लिए मंजूरी दी थी. यह बहुत अच्छा कदम है और उन्होंने इस फैसले को “एक बहुत अच्छा संकेत” बताते हुए कहा कि शी जिनपिंग ने जो भरोसा दिखाया है, वो सराहनीय है.

 

चीन से आने वाले सामान पर टैरिफ 57% से घटाकर 47% हुआ

 

ट्रंप ने आगे बताया कि अमेरिका और चीन के बीच एक ऐतिहासिक एक साल का व्यापार समझौता (Trade Pact) हुआ है. इस समझौते के तहत चीन से आने वाले सामान पर लगने वाला टैरिफ 57% से घटाकर 47% कर दिया गया है. ट्रंप ने कहा कि हमारे बीच एक डील हो गई है. हर साल इसे फिर से नेगोशिएट करेंगे, लेकिन मुझे लगता है यह समझौता कई सालों तक चलेगा. बतादें दोनो देशो के बीच करीब 100 मिनट तक बैठक चली। जानकारी के मुताबित बिजी शेड्यूल होने के वजह से यह मुलाकात बुसान एयरपोर्ट पर हुई।