मुंबई, 23 दिसंबर 2025: रिलायंस फाउंडेशन के वार्षिक एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल (ESA) डे के अवसर पर मुंबई भर से आए 680 से अधिक बच्चों ने हैमलीज़ वंडरलैंड में मनोरंजन और सीख से भरपूर एक विशेष दिन का अनुभव किया। सरकारी, सहायता प्राप्त स्कूलों और विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों से जुड़े ये बच्चे रिलायंस फाउंडेशन की सालभर चलने वाली शैक्षणिक और खेल संबंधी पहलों के अंतर्गत सहयोग प्राप्त करते हैं। रिलायंस फाउंडेशन की निदेशक, ईशा अंबानी, जिन्होंने बच्चों के साथ ESA डे मनाया, ने कहा, “रिलायंस फाउंडेशन का मानना है कि जब बच्चों को आनंदमय अनुभव मिलते हैं, तो वे सपने देखते हैं, चरित्र निर्माण करते हैं और अपनी क्षमता को विकसित करते हैं।
हमारा ESA कार्यक्रम इसी सोच को ‘खुशी बाँटने’ की भावना के साथ जोड़ता है। पिछले 15 वर्षों से हम विभिन्न पृष्ठभूमि के बच्चों के लिए उत्सवों का आयोजन करते आ रहे हैं। इस वर्ष बच्चों ने हैमलीज़ वंडरलैंड में लाइट एटेलियर का भी अनुभव किया, जहाँ खेल-खेल में रोशनी और छाया के ज़रिये सीखना बच्चों के लिए बेहद आनंददायक रहा।”
जियो वर्ल्ड गार्डन में आयोजित हैमलीज़ वंडरलैंड कार्निवल में बच्चों ने डायनो वर्ल्ड, एलेवेटर टू द नॉर्थ पोल, जायंट फेरिस व्हील, कैरोसेल, बंपर कार्स, वंडर बैलून, वंडर बोट और कई रोमांचक खेलों का आनंद लिया। इस वर्ष का नया आकर्षण लाइट एटेलियर, जिसे नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर ने कतर के डाडू चिल्ड्रन म्यूज़ियम के सहयोग से प्रस्तुत किया, बच्चों के लिए विशेष आकर्षण रहा। 4 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए तैयार यह अनुभवात्मक प्रदर्शनी उन्हें रोशनी, छाया और रंगों की दुनिया को खेल और प्रयोग के माध्यम से समझने का अवसर देती है।
Top Tags