पंचकूला, 29 सितंबर- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कुरूक्षेत्र के बाबैन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राजस्व विभाग की चार नई पहलों-पेपर रहित रजिस्ट्रेशन प्रणाली, पेपर रहित निशानदेही, व्हाट्सऐप चैटबोट और राजस्व न्यायलय निगरानी प्रणाली का शुभारंभ किया।
लघु सचिवालय पंचकूला में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया।
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डिजिटल तकनीक के माध्यम से शासन को अधिक पादर्शी और सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज राजस्व विभाग की चार नई डिजिटल पहलो का शुभारंभ किया है, जिसका सीधा लाभ लोगों को मिलेगा।
कार्तिकेय शर्मा आज लघु सचिवालय के सभागार में राजस्व विभाग की चार नई पहलों के शुभारंभ अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे
इस अवसर पर उपायुक्त सतपाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा और जिलाध्यक्ष अजय मित्तल भी उपस्थित थे। इससे पूर्व कार्तिकेय शर्मा ने लघु सचिवालय परिसर में पौधारोपण भी किया।
Top Tags