मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना पंजाब में लॉन्च, मिलेगा 10 लाख तक कैशलेस इलाज

मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना की लॉचिंग आज मौहाली में होगा जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेगे।

बतादे अब मान सरकार ने  65 लाख परिवारों के करीब 3 करोड़ पंजाब के निवासियों को फायदा पहुचाने का जिम्मा लिया है ।

इसके लिए सिर्फ पंजाब का आधार औऱ वोटर कार्ड होना चाहिए।

सरकार का कहना है इसमें हर तरह का खर्च शामिल होगा

पंजाब की आम आ दमी की सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना में 10 लाख रुपये तक  का कैशलेस इलाज मिलेगा,

इलाज के बदले किसी तरह की कोई रकम नही देनी होगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इस योजना की शुरुआत करेंगे

सरकारी अस्पतालों में इलाज पूरी तरह मुफ्त रहेगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यूथ क्लब के स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों को टोकन वितरित करेंगे।

इस योजना से पंजाब में स्वास्थ्य सुरक्षा और इलाज की पहुंच में सुधार होने की उम्मीद है।

इस योजना का लाभ सभी नागरिकों के साथ-साथ पेंशनर्स और सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा, बशर्ते वे पंजाब के निवासी हों।

इसके लिए सभी जिलों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे जहां लोगों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाएंगे ।