उत्तराखंड की चारधाम यात्रा अब शीतकाल के लिए बंद होने जा रही है. बतादें उत्तराखंड की चारधाम यात्रा अपने समापन की ओर पहुंच चुकी है
22 अक्टूबर से लेकर 25 नवंबर के बीच चारों धाम की यात्रा बंद हो जाएगी.
बुधवार को गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे. गुरुवार को यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे.
इसके बाद 25 नवंबर को वैकुंठ धाम के नाम से चर्चित बाबा बद्रीनाथ के कपाट बंद होंगे.
माना जाता है कि कपाट बंद होने के बाद इन धामों की चल विग्रह डोली को शीतकालीन गद्दी स्थलों पर लाया जाता है जहाँ अगले छह महीने तक भक्त पूजा-अर्चना करते हैं।
लाखों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
इस साल 50 लाख श्रद्धालु उत्तराखंड के इन चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं.
सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे हैं. बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम नहीं है.
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी 6 लाख पार है. हेमकुंड साहिब के कपाट पहले ही बंद हो चुके हैं
-
22 अक्टूबर को सुबह 11:36 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे
-
23 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे
-
23 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे
-
25 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे
-
उत्तराखंड में आज गंगोत्री धाम के कपाट हो रहें है।
-
हर साल शीतकालीन की वजह से ऐसा होता है। विधिवत पूजा-विधान के साथ कपाट बंद किए जाते हैं।
-
इसके साथ ही केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को बंद होंगे।
-
6 महीने बाद अगले साल अप्रैल-मई में अक्षय तृतीया के आसपास चार धामों के कपाट खुलेंगे।
Top Tags