‘चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा’ फरीदाबाद में पहुँची, CM सैनी ने लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद में ‘चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा’ में शामिल होने के फरीदाबाद पहुंचे ।

दिल्ली के गुरुद्वारा मोतीबाग साहिब से निकली और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब तक जाने वाली

‘चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा’ में शामिल होने के लिए शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी औद्योगिक नगरी फरीदाबाद पहुंचे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन से औद्योगिक नगरी धन्य हो गई है।

मुख्यमंत्री ने गुरु चरणों का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

इसके साथ ही इस मौके पर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला

“फरीदाबाद की धरती आज गौरवशाली क्षण की साक्षी बन रही”

जिन्होंने गुरु चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। वहीं, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि “फरीदाबाद की धरती आज गौरवशाली क्षण की साक्षी बन रही है.

दिल्ली से शुरू हुई यह गुरु चरण यात्रा गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मस्थान पटना साहिब तक जाएगी.

फरीदाबाद को दिल्ली का प्रवेश द्वारा कहा जाता है. यह शहर पवित्र जोड़ा साहब के माध्यम से गुरु जी के चरणों की धूल को अपने मस्तक पर धारण कर रहा है”

गुरुद्वारा दरबार साहिब में संगत को संबोधित करते होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज औद्योगिक नगरी धन्य हो गयी।

गुरु गोबिंद सिंह जी के जोड़े के दर्शन का सौभाग्य मिला। जोड़े से गुरु जी के चरणों की धूल यहां पड़ी है।

उन्होंने आगे कहा, गुरु जी की कुर्बानी और वीरता पर सभी भारतवासियों को गर्व है।

क्रूर मुगलों के खिलाफ युद्ध लड़ा। चार साहिबजादों सहित पूरा परिवार बलिदान कर दिया। विश्व में ऐसी मिसाल कहीं नहीं मिलती

बतादें बृहस्पतिवार रात को बदरपुर बार्डर से चरण सुहावे यात्रा ने फरीदाबाद में प्रवेश किया था

और सेक्टर 37 से होते हुए यह यात्रा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 15 में कुछ देर रुकने के बाद मध्य रात्रि को गुरुद्वारा दरबार साहिब में पहुंची थी।

यात्रा में दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज और खालसा की माता साहिब कौर के पवित्र जोड़ा साहिब को लेकर निकली यात्रा का जगह जगह गुरु की प्यारी संगत ने स्वागत किया।