चंडीगढ़ MC हाउस मीटिंग में हं/गामा और शिकायतों की बौछार”

चंडीगढ़ नगर निगम में जनरल हाउस की बैठक आज हो रही है।

बैठक में कई मुद्दों पर बात उठ रही है बतादें बैठक शुरु होते ही पूर्व मेयर कुलदीप कुमार ने अपनी बात रखी

उन्होने कहा कि हमारे एरिया में सड़को का काम शुरु होते ही रुक गया है

इसके बाद पार्षद महेश इंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि RWA की पेमेंट 8 माह से नही हुई

जबकि वह शहर के पार्कों का काम देख रहें है इसके बाद कमिश्नर अमित कुमार ने आदेश दिए कि 7 दिन को अंदर पेमेंट करने के आदेश दिए।

सदन में पानी सप्लाई के प्रोजेक्ट पर भी चर्चा शुरु हुई इसकी स्टेटस रिपोर्ट हाउस में रखी गई।

पार्षदों ने कहा कि पानी वाले प्रोजेक्ट पर सबकी सहमति लेनी चाहिए.

सदन में पार्षद प्रेमलता ने अपनी बात रखते हुए मेज पर हाथ मारकर कहा कि मेयर मैडम ने मेरे ही एरिया मे मीटिंग में मुझे ही नहीं बुलाया।

फिलहाल मीटिंग अभी चल रही है इसमें बहुत सारे मुद्दों पर सवाल जवाब की प्रतिक्रिया चल रही है।