पंजाब के13 जिलों में आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट

पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले लिया है। सुबह और शाम हल्की ठंड होने के साथ दोपहर में सख्त धूप निकल रही थी जिसके बाद अब एक बार फिर से मौसम सुहाना होने की उम्मीद जताई जा रही है, चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आज 18 फरवरी को राज्य के 13 जिलों में आंधी, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही राजधानी चंडीगढ़ में दिनभर  हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। कई जगहों पर ओले भी गिर सकते है।

वही मोहाली में सुबह से तेज हवाएं चल रही है, सुबह 8 बजें तक यहां धूप नही  निकली थी वही अब हल्के बादल छाएं रहने का अनुमान है, सुबह हल्की बूंदा बादी भी हुई थी जिसके वजह से मौसम हल्के सुहाने हो गए है।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबित आज पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।