चंडीगढ़ के ‘दम नूरानी’ की बड़ी सफलता, जोमैटो के साथ जुड़कर ऑर्डर्स में 5 गुना बढ़ोतरी

चंडीगढ़: चंडीगढ़ का लोकप्रिय रेस्टोरेंट ‘दम नूरानी’ तेजी से सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। शाही भारतीय व्यंजनों के लिए मशहूर इस रेस्टोरेंट ने फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato के साथ जुड़ने के बाद अपने सालाना ऑर्डर्स में करीब 5 गुना बढ़ोतरी दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, साल 2019 में दम नूरानी के सालाना ऑर्डर लगभग 12,000 थे, जो 2025 तक बढ़कर 55,000 से ज्यादा हो गए हैं। एक छोटे टेकअवे किचन के रूप में शुरू हुआ यह रेस्टोरेंट अब मल्टी-सिटी ब्रांड बन चुका है और चंडीगढ़, पंजाब व हिमाचल प्रदेश में इसके कुल 8 आउटलेट संचालित हो रहे हैं।

दम नूरानी के संस्थापक मन्नत सिंह ने बताया कि उनकी शुरुआत पारंपरिक और असली शाही स्वाद ग्राहकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रीमियम कीमतों के बावजूद ग्राहकों ने उनके खाने को खूब पसंद किया और जोमैटो के सहयोग से उन्हें ज्यादा लोगों तक पहुंचने का मौका मिला।

वहीं, जोमैटो के सीईओ आदित्य मंगला ने कहा कि दम नूरानी की सफलता का सबसे बड़ा कारण उनका लगातार स्वाद और गुणवत्ता बनाए रखना है, जिससे उन्होंने ग्राहकों का भरोसा जीता है।

जोमैटो से जुड़ने के बाद रेस्टोरेंट ने ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए सुपर सेवर मील, रोल्स और पार्टी पैक जैसे नए विकल्प भी शुरू किए। साथ ही प्लेटफॉर्म के विज्ञापन टूल्स और ऑफर्स के जरिए अपनी पहचान को और मजबूत किया।

गौरतलब है कि छोटे रेस्टोरेंट्स को बढ़ावा देने के लिए जोमैटो ने कई नई सुविधाएं शुरू की हैं, जिनमें तेजी से रजिस्ट्रेशन, सर्विस सपोर्ट और शुरुआती दिनों में कम या शून्य कमीशन जैसी योजनाएं शामिल हैं।

फाइनेंशियल ईयर 2026 की तीसरी तिमाही तक जोमैटो प्लेटफॉर्म पर हर महीने औसतन 3.36 लाख रेस्टोरेंट पार्टनर सक्रिय हैं।