चंडीगढ़: प्रॉपर्टी डीलर हत्या/कांड के दो आ/रोपी गिर/फ्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को जिम के बाहर हुए प्रापर्टी डीलर चरणप्रीत की ह/त्या मामले में पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स टीम ने ह/त्या के दो मुख्य आरोपियों को हरियाणा के कैथल से गिर/फ्तार कर लिया। वही कार्रवाई के दौरान आ/रोपियों ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने फाय/रिंग की और दोनों आरो/पी घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, गिर/फ्ता/र आरोपियों में राजन उर्फ पियूष पहलवान फिरोजपुर का निवासी है और प्रीतम शाह नवांशहर का निवासी है । पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ पहले से कई आप/राधि/क मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने जानकारी दी कि AGTF टीम जब आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। इसके बाद उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया गया। ह/त्या में इस्तेमाल की गई बाइक और हथि/यार भी बरामद कर लिए हैं। अधिकारियों के अनुसार दोनों से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।